उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

उत्तराखंड शासन ने साल 2022 के लिए जारी की  सार्वजनिक अवकाशों की सूची, यहां देखें 

देहरादून- उत्तराखंड शासन की ओर से आज अगले साल यानी साल 2022 के लिए सार्वजनिक अवकाशों (Public Holiday) की सूची जारी कर दी गई है। जिसके तहत साल 2022 में 26 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं।  इसके साथ ही शासन ने 18 निर्बंधित अवकाश भी घोषित किए हैं।

इसके साथ ही अगले साल यानी साल 2022 के लिए जारी की गई सार्वजनिक अवकाश की सूची में उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के साथ ही छठ पर्व को भी शामिल किया गया है । लेकिन इस सूची में उत्तराखंड के लोक पर ‘इगास’  के लिए छुट्टी घोषित नही की गई है। जबकि इस साल ढाण सरकार की ओर से इगास पर्व पर भी सार्वजनिक अवकाश दिया गया था ।

PUBLIC HOLIDAY List For Year 2022-

सार्वजनिक अवकाशों की इस  सूची पर गौर करें  तो साल 2022 में  छह सार्वजनिक अवकाश, रविवार और तीन शनिवार को पड़ रहे हैं। पिछले साल 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए थे। हालांकि, इस बार महावीर जयंती और डा. भीमराव आंबडेकर जंयती एक साथ पड़ रही है। वहीं, ईद-ए-मिलाद-और महिर्षि वाल्मीकि की जयंती एक साथ पड़ रही है।जिसके चलते साल 2022 में 26 सार्वजनिक अवकाश रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button