उत्तराखंडखेलचारधाम यात्रादेश-विदेशधर्मपर्यटनपुलिसबड़ी खबरब्यूरोक्रेसीमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 3 दिवसीय उत्तराखंड दौरा,विधानसभा विशेष सत्र में होगा राष्ट्रपति का अभिभाषण

देहरादून – राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। यह दौरा 2 नवंबर से शुरू होगा। 2 नवंबर को राष्ट्रपति हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद 3 नवंबर को देहरादून में आयोजित Special Session of Legislative Assembly में राष्ट्रपति का Address (अभिभाषण) होगा। सुबह 11:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।

भाषण के बाद वे नैनीताल के लिए रवाना होंगी। इस बार का विधानसभा विशेष सत्र राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जो उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में ऐतिहासिक माना जा रहा है।

यह विधानसभा के इतिहास में दूसरी बार होगा जब किसी राष्ट्रपति का विशेष सत्र में अभिभाषण होगा। इससे पहले वर्ष 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने विशेष सत्र को संबोधित किया था।

3 और 4 नवंबर को होने वाले इस सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तैयारियों में जुटा है। सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष दोनों राज्य की 25 वर्षों की यात्रा और भविष्य की कई योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इस विशेष सत्र में कोई विधायी कार्य नहीं होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे को लेकर राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी है जिसके चलते पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button