उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिक

Uttarakhand : 14 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, 35 महिलाएं हुई आंगनबाड़ी सम्मान से सम्मानित 

Uttarakhand

देहरादून : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर  से आज राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरूस्कार (2022-23) एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार (2022-23) समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रेखा आर्या , राजपुर विधायक खजान दास के कर कमलों से हुआ।

इस दौरान उत्तराखण्ड की 14 महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरूस्कार तथा 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी सम्मान से नवाजा गया । कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पुरूस्कार प्राप्त करने वाली महिलाओ के साथ खडे होकर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उत्तराखण्ड सरकार महिला शक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करेगी।

उन्होने बताया कि तीलू रौतेली व आंगनवाडी कार्यकत्री- दोनो पुरस्कारों की धनराशि रु0 51,000/ करते हुए मुख्यमंत्री घोषणा पूर्ण कर ली गई है। व्यक्गित अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके दोनो बच्चों की पूर्व शिक्षा की नीव आंगनवाडी केन्द्र पर ही पडी है। अतः वह आंगनवाडी कर्मियों के साथ परिवार जैसा महसूस करते है।

गौरतलब है कि कार्यक्रम में प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनवाडी कार्यकत्री की पोशाक धारण कर प्रतिभाग किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आंगनवाडी की पोशाक पहनकर वह स्वयं को उनके समान मेहनती और अनुशासित महसूस कर रही है। देवभूमि उत्तराखण्ड की परिकल्पना में तीलू व आंगनवाडी कार्यकत्री जैसा जीवट, सीखने की इच्छा व साहस के गुण सन्निहित है। महिलायें अपने अन्दर की क्षमता को पहचान कर समाज को आगे बढायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button