उत्तराखंडपर्यटनबड़ी खबरराजनीतिशिक्षा

सीएम धामी का अचानक बना दिल्ली दौरा, निकाले जा रहे हैं सियासी मायने

देहरादून – उत्तराखंड राज्य की मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए दिल्ली आलाकमान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अचानक दिल्ली बुला लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली रवाना हो गए है। मुख्य रूप से प्रदेश में इन दिनों कई मामले चर्चाओं में है जिससे भाजपा संगठन और सरकार की राष्ट्रीय स्तर पर छवि धूमिल होती नजर आ रही है। दरअसल, जहां एक और विधानसभा में हुई बैक डोर से भर्ती का मामला चर्चाओं में चल रहा है।हालांकि इस पूरे मामले पर विशेषज्ञ समिति गठित किए जाने के बाद कर्मचारियों को निष्कासन करने की कार्रवाई शुरू हो गई है तो वही वर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए की गई भर्तियों के बाद भाजपा संगठन पर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। इन सबके बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चाएं जोरों शोरों पर हैं चर्चाएं थी कि नवरात्रि के शुरुआती दिनों में ही कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है.

 

इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को भी हटाया जाने की चर्चाएं जोरों पर है एक तरफ जहां बैकडोर से विधानसभा में हुई भर्ती का मामला हो उसके साथ ही साथ अंकिता हत्याकांड को लेकर भी मुख्यमंत्री शीर्ष नेतृत्व को फीडबैक दे सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button