उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू कल पहुंचेंगी देहरादून,सांसद,मंत्री और विधायकों को देहरादून रहने के निर्देश।

देहरादून – राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं कल द्रोपदी मुर्मू देहरादून आयेंगी जिसके चलते जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर द्रोपदी मुर्मू के स्वागत की भव्य तैयारी की जा रही है द्रोपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद, धामी सरकार के मंत्री, विधायकों से मुलाकात करेगी राष्ट्रपति चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत करेगी।
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी सोमवार को बुलाई गई है जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी साथ ही साथ मदन कौशिक की अध्यक्षता में होने वाली कल की बैठक में हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में कई निर्णय के बारे में भी पार्टी पदाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। धामी सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद राज्य में पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी कई महत्वपूर्ण निर्णय किए जाएंगे। धामी सरकार में दर्जाधारियों की नियुक्ति के लिए पार्टी पदाधिकारी टकटकी लगाए हैं कल की होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में दर्जाधारियों की नियुक्ति को लेकर भी मंथन हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button