उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

धामी 2.0 का आम बजट पेश, पहाड़ी अंदाज में नजर आए वित्त मंत्री।

देहरादून – विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन धामी 2.0 सरकार ने बजट पेश कर दिया है। दरअसल, वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने गढ़वाली परिधान पहनकर विधानसभा पहुंचे। करीब 63 हजार करोड़ का बजट वित्त मंत्री ने पेश किया। आपको बता दे कि विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। हालाकि, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष आक्रामक भूमिका में नजर आया। जिसके बाद प्रश्न काल और फिर शाम 4 बजे वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने गढ़वाली परिधान पहनकर बजट को पेश किया।

 

……………………….……………………………….

 

बजट हाइलाइट्स

मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना 20 करोड़

सामुदायिक फिटनेस उपकरण 10 करोड़

गौ सदनों के लिए 15 करोड़

मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना के लिए 17 करोड़

चाय विकास योजना के लिए 18.40 करोड़

मेरा गांव मेरी सड़क के लिए 14 करोड़

अटल उत्कर्ष विधालय के लिए 12.28 करोड़

सीपेट (CIPET) के लिए 10 करोड़

मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह के लिए 7 करोड़

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के लिए 6 करोड़

सीमांत क्षेत्र में शिक्षा के लिए पांच करोड़

पीएम फसल योजना के लिए चार करोड़

अटल आयुष्मान योजना के लिए 310 करोड़

मनरेगा के लिए 298 करोड़

पीएम आवास योजना के लिए 312 करोड़

स्मार्ट सिटी योजना के लिए 205 करोड़

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना 105 करोड़

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 112 करोड़

वृद्धावस्था, निरा, विधवा, दिव्यांग, आर्थिक रूप से कमजोर ,किसान, परित्यागिता महिलाओं की पेंशन के लिए 15 करोड़

उत्तराखंड महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 55 करोड़

पीएम कृषि सिंचाई योजना 43 करोड़

सामान्य, ओबीसी छात्रों की निशुल्क पुस्तकों के लिए 37 करोड़

श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन योजना के लिए 34 करोड़

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के लिए 30 करोड़

पलायन रोकथाम के लिए 25 करोड़

नंदा गौरा योजना के लिए 500 करोड़

कुल बजट 63774.55 करोड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button