
Uttarakhand
देहरादून – राजधानी देहरादून स्थित प्रदेश के जाने-माने दून अस्पताल में अब मरीजों को और भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसी क्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल में छह नई जन सुविधाओं का लोकार्पण किया।
इन नई सुविधाओं के शुरू होने से मरीजों को अब बेहतर इलाज, आसान रजिस्ट्रेशन और स्पेशलाइज्ड हेल्थ सर्विसेज का लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि अब मरीजों को अस्पताल में इधर-उधर भटकने और लंबी कतारों में लगने की परेशानी से काफी राहत मिलेगी।
दून अस्पताल में मरीज के लिए इन प्रमुख सुविधाओं का स्वास्थ्य मंत्री ने किया लोकार्पण –
बच्चों के रिहैबिलिटेशन और फिजिकल रिकवरी के लिए ऑक्यूपेशनल थेरेपी यूनिट
हर फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर, जिससे समय की होगी बचत
एथलीट्स के लिए स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक
पैथोलॉजी में एडवांस्ड Sysmex मशीन, जिससे तेज और सटीक ब्लड टेस्ट
आम लोगों के लिए किफायती हेल्थ पैकेज चेकअप्स
और ऑपरेशन थिएटर को मजबूत करने के लिए नया एनस्थीसिया वर्क स्टेशन
बता दें कि इस मौके पर दून मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अजय आर्य, प्रिंसिपल डॉ. गीता जैन, और ईएमएस डॉ. के.सी. पंत समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि राज्य सरकार का यह कदम प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। देहरादून के मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह निश्चित रूप से राहत भरी खबर है।




