उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपुलिसबड़ी खबरसामाजिक

Dehradun :  तिब्बती मार्केट हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया खुलासा, हत्या की साजिश में युवक की मां भी शामिल

Uttarakhand

देहरादून – राजधानी के प्रसिद्ध तिब्बती मार्केट में बुधवार सुबह हुई 40 वर्षीय स्थानीय व्यापारी अर्जुन शर्मा की हत्या का दून पुलिस ने एक ही दिन में खुलाशा कर दिया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने आज प्रेस वार्ता का जानकारी साझा करते हुए बताया कि  पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दोनो मुख्य अभियुक्त को आज सुबह मुठभेड में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर भी फायरिंग की गई थी।

बता दें कि दून पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

एसएसपी अजय सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की मृतक व्यक्ति का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। ऐसे में विवाद के चलते मृतक की माँ व उसके सहयोगियों द्वारा उसे रास्ते से हटाने के लिये 12 लाख रू0 मे अभियुक्तों से सौदा किया गया। ऐसे में पुलिस ने घटना की साजिश में शामिल तथा अभियोग में नामजद मृतक की माँ सहित उसके 02 अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया की मुठभेड में गिरफ्तार हत्याकाण्ड के दोनो मुख्य अभियुक्तों पंकज राणा व राजीव का पुलिस द्वारा न्यायालय से रिमाण्ड कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button