Uttarakhand : प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए अब गीता का पाठ अनिवार्य, सीएम धामी ने की घोषणा

Uttarakhand
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से आज यानी कि रविवार को एक बड़ी घोषणा की गई है। जिसके तहत अब प्रदेश के सभी स्कूलों में गीता के श्लोक का पाठ अनिवार्य कर दिया गया है। यानी कि अब स्कूलों में छात्रों को गीता के श्लोक का पाठ भी पढ़ाया जाएगा।

दरअसल मुख्यमंत्री की इस घोषणा का मुख्य मकसद छात्रों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन दर्शन से जोड़ना है। जिससे छात्रों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
गौरतलब है कि सीएम धामी के निर्देश पर अब सिर्फ श्रीमद् भगवत गीता ही नही। बल्कि रामायण को भी राज्य पाठ्यचर्या की रुपरेखा में शामिल किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी साझा करते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि विद्यालयी शिक्षा के लिए राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा की सिफारिश के अनुरूप पाठ्य पुस्तकों को अगले शिक्षा सत्र से लागू किया जाना प्रस्तावित है।



