उत्तराखंडदेश-विदेशराजनीतिसामाजिक

हर घर तिरंगा अभियान : सीएम धामी ने की बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा से उत्तराखण्ड में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध मे विस्तार से विचार विमर्श किया।

इस दौरान संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जनआंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड में भी हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। वहीं इस अभियान में गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button