उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

थाना बनबसा में तैनात महिला दरोगा की दर्दनाक मौत,सीएम धामी ने जताया शोक।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थाना बनबसा, चम्पावत में नियुक्त महिला उपनिरीक्षक विजय लक्ष्मी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

जानकारी के अनुसार थाना बनबसा जनपद चम्पावत में नियुक्त महिला उपनिरीक्षक विजय लक्ष्मी थाना बनबसा गेट पर एक कैंटर वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गई, उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। महिला दरोगा विजय लक्ष्मी के निधन पर पुलिस विभाग में शोक की लहर है और पुलिस के अधिकारियों की ओर से दुख जताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button