उत्तराखंड सचिवालय में आज हुई धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में इन निर्णयों पर सरकार ने लगाई मोहर: यहां पढ़े

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि खनन में बढ़ी हुई दरों पर रॉयल्टी नहीं बढ़ेगी. मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाए जाने संबंधित महिला सशक्तिकरण विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट में चर्चा की गई. इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाए जाने के लिए सीएम को अधिकृत किया गया है. इसके साथ ही, मंत्रिमंडल ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपए की बढ़ोतरी की है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयो को बड़ी सौगात मिली है. बैठक में कुल 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली. कैबिनेट मीटिंग में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में सीधे 1700 रुपये की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है. वहीं सीएम धामी ने खनन रॉयल्टी में बढ़ोत्तरी नहीं करने का भी एलान किया है. ये बैठक आगामी चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि, सरकार के 5 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी होने के साथ ही संगठन और सरकार चुनावी मोड में आ गई है. लिहाजा मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है।
कैबिनेट बैठक में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
आशा कर्मचारियों के मानदेय को 1700 रुपए बढ़ाने की मिली मंजूरी अभी तक 8300 रुपये मिलते थे अब मानदेय बढ़ाने के बाद उनको 10 हजार रुपए का मानदेय मिलेगा।
उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजन को मिली मंजूरी।
सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को मिली मंजूरी।
संगठित कर्मकारों के साथ अब असंगठित कर्मकारों को भी किया गया शामिल.
ESI में फार्मासिस्ट की सीधी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता में किया गया संशोधन. अब डी. फार्मा के साथ ही बी. फॉर्मा के लोग भी बन सकेंगे फार्मासिस्ट.
उत्तराखंड एक्स-रे तकनीशियन नियमावली में संशोधन को मिली मंजूरी।
पीजी डॉक्टरों को भरना होगा बॉन्ड: पहाड़ों और दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए कैबिनेट ने यह फैसला किया है कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले छात्रों के साथ दो साल का बॉन्ड होगा. पीजी कोर्स पूरा होने के बाद उनको राज्य में दो साल तक अपनी सेवाएं देनी होंगी।
लोगों को मालिकाना हक: बापू ग्राम, बिंदुखत्ता समेत अन्य क्षेत्रों में सालों से वन भूमि की जमीन पर लोग बसे हुए हैं. ऐसे में इन्हें मालिकाना हक दिए जाने के लिए इन क्षेत्रों को डीरिजर्व किए जाने संबंधित प्रस्ताव को भारत सरकार को भेजने के लिए मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है. साथ ही बसे हुए लोगों के जमीनों को रेगुलराइज किए जाने के लिए पॉलिसी बनाई जाने को लेकर उप मंत्रिमंडलीय समिति गठित करने को भी मंजूरी मिली है.
चीनी मिलों को सुविधा:
शुगर मिलों को मिलने वाले लोन के लिए सरकार ने गारंटर देने पर सहमति बनाई है. ₹207.75 करोड़ की बैंक गारंटी दी जाएगी. पेराई सत्र के दौरान मिलों को बैंकों से लोन लेने की सुविधा देने के लिए ये फैसला किया गया है.
उत्तराखंड पेयजल योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव नीति, 2026 के प्रख्यापन को मिली मंजूरी.
प्रदेश निर्माण कार्यों के लिए इम्पैनल संस्थानों में से NHIDCL को सूचीबद्ध से हटाया गया।
सेतु आयोग के विभागीय ढांचे को मिली मंजूरी
उप आबकारी आयुक्त के 5 और सहायक आबकारी आयुक्त के 6 पदों के सृजन को मिली मंजूरी. कुल 11 पदों को मंजूरी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाने के लिए सीएम अधिकृत।
उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2026 को मिली मंजूरी।
विधानसभा मानसून सत्र के सत्रावसान को मिली मंजूरी।




