
Uttarakhand
देहरादून – प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूड़ी का आज देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया है।

गौरतलब है कि सेना से राजनीति में आए जनरल खंडूड़ी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में दो बार (2007-2009 और 2011-2012) प्रदेश की कमान संभाली। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ बेहद कड़े कदम उठाए और राज्य में एक पारदर्शी और अनुशासित प्रशासन की नींव रखी।




