स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, सीएम ने की बड़ी घोषणाएं,जानिए

देहरादून – देशभर में 77वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। तो वही, स्वतंत्रता दिवस को मनाए जाने को लेकर देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। आयोजित कार्यक्रम में पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सीएम ने भविष्य में किए जाने वाले तमाम कामों की घोषणा भी की।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। जिसके तहत अपर पुलिस अधीक्षक चक्रधर अन्थवाल को विशिष्ट सेवाओ के “राष्ट्रपति का पुलिस पदक”और 5 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओ के लिए पुलिस पदक दिया गया। सरहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा रमन, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी योगेश चन्द्र, एसपी भूपेंद्र भंडारी और उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही विशिष्ठ कार्य करने के लिए 4पुलिस सेवा के अधिकारियों को मुख्यमंत्री सरहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक भदाण विशाखा अशोक, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल को मुख्यमंत्री सरहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सरहनीय सेवा के लिए अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के साथ ही वशिष्ठ कार्य करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक रेनू लोहनी को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड निर्माण के लिए जीवन की परिभाषा करने वाले शहीदों को नमन किया। साथ ही कई प्रदेश के भीतर भारी बारिश के चलते और आपदा जैसी स्थिति बनी हुई है। लिहाजा इस आपदा में हताहत हुए लोगों के लिए दुख व्यक्त करते हुए सीएम ने कहा की वो प्रभावित परिवारों के साथ खड़े है। सीएम ने कहा कि हम सबको संकल्प लेने की जरूरत है कि भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए अपना संपूर्ण योगदान देंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई बड़े काम हुए हैं जिसमें धारा 370 भी हटाई गई है। यही नहीं, देश में विकास के क्षेत्र में कई बड़े काम होने साथ ही केंद्र सरकार ने कई बड़ी सौगातें दी है। साथ ही अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड राज्य को दी गई है तमाम बड़ी सौगातो का भी बखान किया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में जी-20 के तीन बैठकें आयोजित करने की जिम्मेदारी दी। सीएम ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड राज्य में यूसीसी को लागू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही धन्मांतरण कानून, लव और लैंड जिहाद कानून, नकल विरोधी कानून समेत कई बड़े काम बनाया है।
..
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम धामी की मुख्य घोषणाएं.
उत्तराखंड में भवन सामग्री ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए एक नया पोर्टल बनाया जाएगा।
दुर्गम क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जच्चा बच्चा योजना शुरू की जाएगी।
गर्भवती महिलाओं को एयरलिफ्ट के लिए तंत्र को विकसित किया जाएगा। 108 सेवा से जुड़ने का प्लान तैयार किया जा रहा है।
कक्षा 1 से लेकर 12 तक बच्चों के लिए निशुल्क पुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमे हिंदी और इंग्लिश मीडियम की पुस्तके शामिल हैं।
अग्निवीर योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पर दर्ज हुए मुकदमे वापस होंगे।
राज्य के सड़कों और चौराहों का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राज्य आंदोलनकारी के नाम किया जाएगा।
एकल महिला के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री एकल स्वरोजगार योजना शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री मॉडल सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा। कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में दो नगर को विकसित किया जाए।
मोबाइल स्कूल और मोबाइल आंगनबाड़ी केंद्र बढ़ेंगे।
हरिपुर को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए एक नया प्लान तैयार किया जाएगा।
जनजाति प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
एकलव्य स्कूलों को बढ़ाने का भी सरकार फैसला किया है।
प्रतीक्षा सूची 1 साल तक के लिए प्रभावी और मान्य होगी।
यूनिटी माल की स्थापना की जाएगी।