![](https://janpakshtimes.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220429-WA0033-780x470.jpg)
देहरादून– जनपद देहरादून में एक ही दिन में मियांवाला से लेकर सेलाकुई के 06 स्थानों पर हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर नाराजगी करते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने देहरादून जनपद के पुलिस अधिकारियों को पुलिस हेड क्वार्टर तलब कर जानकारी ली। एक ही दिन में 6 लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरों को जल्द से जल्द पकड़ कर घटना के अनावरण करने के भी निर्देश डीजीपी अशोक कुमार की ओर से दिए गए। डीजीपी उत्तराखंड ने पुलिस अधिकारियों पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए देहरादून पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय तलब कर घटनाओं के अनावरण हेतु की जा रही कार्यवाही की जानकारी भी ली।
राजधानी देहरादून में सरेआम हुई चेन स्नेचिंग की घटना को लेकर एक तरफ जहां पुलिस मुख्यालय अपनी नाराजगी जाहिर कर चुका है तो वही सम्बन्धित थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, चीता पुलिस, सिटी पेट्रोल के रिस्पॉन्स टाइम को चेक कर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। डीजीपी अशोक कुमार ने घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु टीमों का गठन करने के निर्देश दिए।
पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र- करन सिंह नगन्याल, पुलिस उप महनिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून- जन्मेजय खंडूरी, पुलिस अधीक्षक, क्राईम देहरादून- विशाखा अशोक, पुलिस अधीक्षक, नगर- सरिता डोभाल उपस्थित रहे।