उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

Uttarakhand : पहली बार IMA की पासिंग आउट परेड में दिखेंगी महिला कैडेट, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी निरीक्षण

Uttarakhand

देहरादून – आगामी 13 जून को होने वाली भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड इस बार कई ऐतिहासिक उपलब्धियों की गवाह बनने जा रही है। जहां इस प्रतिष्ठित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर निरीक्षण अधिकारी शामिल होंगी।

वहीं आईएमए के 94 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब महिला कैडेट पुरुष कैडेट्स के साथ ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करती नजर आएंगी। इसे भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सैन्य प्रशिक्षण व्यवस्था में आए बदलाव का बड़ा प्रतीक माना जा रहा है।

बता दें कि अब तक महिला अधिकारियों का प्रशिक्षण मुख्य रूप से ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), चेन्नई में होता रहा है। अगस्त 2022 में एनडीए में महिला कैडेटों का पहला बैच शामिल हुआ था। इनमें से आठ कैडेटों ने भारतीय सेना में अधिकारी बनने का विकल्प चुना और जुलाई 2025 में आईएमए में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश लिया। वर्तमान में ये सभी कैडेट प्रशिक्षण के अंतिम चरण में हैं और आगामी पासिंग आउट परेड में इतिहास का हिस्सा बनने जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button