Uttarakhand – हर हर महादेव के जयघोष के बीच खुले केदारनाथ के कपाट, CM धामी ने की पहली पूजा

Uttarakhand
रुद्रप्रयाग : विश्व पवित्र केदारनाथ में आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। दरअसल 6 महीने के लम्बे इंतज़ार के बाद आज सुबह 8 बजे वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई ।
बता दें कि इस ऐतिहासिक और पावन मौके पर जहां देश भर के हजारों श्रद्धालु केदारनाथ धाम में मौजूद थे। तो वहीं राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस दौरान केदारनाथ धाम में मौजूद रहे । इस शुभ अवसर पर सीएम धामी ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ बाबा केदार की विशेष पूजा की। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा अर्पित की। साथ ही, उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
गौरतलब है कि इस शुभ अवसर पर केदारनाथ धाम को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। जिस मंदिर का नजारा मंत्र मुक्त कर देने वाला हो चुका है। वही कपाट खुलते ही पूरा मंदिर प्रांगण हर हर महादेव के जय घोष से गूंज उठा और पूरी तरह भक्तिमय हो गया।




