उत्तराखंडचारधाम यात्रादेश-विदेशधर्मपर्यटनपुलिसयूथ कार्नरसामाजिक

केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, पुलिस ने 265 फर्जी प्लेटफॉर्म ब्लॉक किए ब्लॉक 

Uttarakhand

रुद्रप्रयाग – सीएम धामी के निर्देश पर केदारनाथ यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस कि ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार करते हुए 265 फर्जी वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम अकाउंट और मोबाइल नंबरों को ब्लॉक किया है।

गौरतलब है कि हर साल की तरह इस बार भी केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने से पहले साइबर ठग सक्रिय हो गए थे। ये अपराधी हेलीकॉप्टर सेवाओं के नाम पर फर्जी वेबसाइट, फेसबुक विज्ञापन और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर श्रद्धालुओं को ठगने की कोशिश कर रहे थे। कई लोग इन झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा चुके हैं।

इन ठगों पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने “साइबर फ्रॉड कम्बैट फोर्स” का गठन किया, जिसने तेजी से कार्रवाई करते हुए बड़ा नेटवर्क ध्वस्त किया।

क्या कार्रवाई हुई ?

– सोशल मीडिया पर सर्जिकल स्ट्राइक:

111 फेसबुक पेजों में से 106 पेज टेकडाउन, 16 इंस्टाग्राम अकाउंट संदिग्ध पाए गए

मोबाइल और व्हाट्सएप पर प्रहार:

110 मोबाइल नंबरों में से 55 ब्लॉक, बाकी पर कार्रवाई जारी

बैंक खातों पर शिकंजा:

6 खातों की जांच, 1 अकाउंट डेबिट फ्रीज, बाकी प्रक्रिया में

फर्जी वेबसाइट्स पर वार:

22 संदिग्ध वेबसाइट्स की रिपोर्ट डोमेन रजिस्ट्रार को भेजी गई

पुलिस की सख्त चेतावनी

एसपी नीहारिका तोमर ने यात्रियों से अपील की है कि हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट

👉 https://www.heliyatra.irctc.co.इन का ही उपयोग करें।

किसी भी अनजान लिंक, फेसबुक विज्ञापन या व्हाट्सएप मैसेज के जरिए टिकट बुक करने से बचें, वरना आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें

रुद्रप्रयाग पुलिस ने साफ कर दिया है कि केदारनाथ यात्रा के दौरान साइबर अपराध के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जाएगी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button