
देहरादून– बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरा पर्व की तैयारी को लेकर दशहरा कमेटी पूरी तरह से जुट गई है। COVID काल के 2 साल बाद इस वर्ष दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। वही रावण का पुतला बना रहे बन्नू बिरादरी दशहरा कमिटी के लोगों ने बताया कि इस वर्ष रावण का पुतला 65 फिट का होगा जबकि लंका 40 बाई 40 की बनाई जा रही है।। दशहरा कमेटी के प्रधान संतोष नागपाल ने बताया की भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद बन्नू बिरादरी देहरादून में रावण का पुतला बनाते हुए आ रही हैं और इसवर्ष भी उनको ही यह मौका मिला है।। उन्होंने कहा कि रावण का स्वरूप इस बार भव्य होगा क्योंकि आज तक रावण के पुतले में कागजों द्वारा निर्मित किया जाता था, लेकिन इस बार प्रॉपर लाइटिंग के साथ कपड़ों से पुतले को बनाया जा रहा है।। उन्होंने कहा कि कल शाम तक रावण के पुतले को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा।