उत्तराखंडबड़ी खबरब्यूरोक्रेसीयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिक

मिशन : 2027 के लिए भाजपा का मेगा प्लान,21 नवम्बर से बैठकों का दौर होगा शुरू

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी अगले सप्ताह से पूरी तरह चुनावी मोड में आ जाएगी. 21 नवंबर से संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू होगा. 22 नवंबर को हरिद्वार में राजनाथ सिंह कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे और 26 नवंबर को प्रदेश चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ संकल्प पत्र और चुनावी समितियों का ऐलान कर पार्टी अपने चुनावी अभियान को रफ्तार देगी।

21 नवंबर को देहरादून में बैठकों से बनेगी चुनावी रणनीति

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर बीजेपी अब संगठन के स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने जा रही है. अगले सप्ताह से पार्टी का फोकस पूरी तरह चुनावी तैयारियों पर रहने वाला है. इसी कड़ी में 21 नवंबर से संगठन की अहम बैठकों का दौर शुरू होगा. इस दिन प्रदेश पदाधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों और संगठन की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा होगी।

 

इसके साथ ही पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों की अलग-अलग कार्यसमिति बैठकें भी आयोजित की जाएंगी. इन बैठकों के जरिए संगठन के सभी अंगों को सक्रिय करने और उनकी भूमिका तय करने की तैयारी है. बीजेपी का जोर केवल प्रदेश स्तर पर रणनीति बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चुनावी तैयारियों को जिला, विधानसभा और बूथ स्तर तक पहुंचाने पर भी रहेगा. बीजेपी चाहती है कि चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही संगठन का पूरा ढांचा सक्रिय हो जाए और कार्यकर्ताओं को आने वाले महीनों के लिए उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट कर दी जाएं.

 

22 नवंबर को हरिद्वार में जुटेंगे बीजेपी के दिग्गज

21 नवंबर को बैठकों के बाद 22 नवंबर को धर्मनगरी हरिद्वार में बीजेपी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी. इस बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे और प्रदेश के नेताओं व कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे.

बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ पार्टी के विभिन्न मोर्चों और संगठनात्मक इकाइयों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. यहां आगामी चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति, सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने, संगठन की सक्रियता बढ़ाने और बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

बीजेपी इस बैठक के जरिए अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव से पहले एक स्पष्ट संदेश देने की तैयारी में है. पार्टी नेतृत्व का फोकस इस बात पर रहेगा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाकर चुनावी मैदान में उतरा जाए. राजनाथ सिंह की मौजूदगी को भी इसी लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उनके मार्गदर्शन के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर नई ऊर्जा और उत्साह भरने की कोशिश करेगी.

24 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेगी सामाजिक समरसता यात्रा: चुनावी तैयारियों के बीच बीजेपी सामाजिक और जनसंपर्क के मोर्चे पर भी अपनी गतिविधियां तेज करने जा रही है. संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर बीजेपी की ओर से विशेष पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

इसी कार्यक्रम के तहत 24 नवंबर को सामाजिक समरसता यात्रा उत्तराखंड पहुंचेगी. यह यात्रा हिमाचल प्रदेश से शुरू होकर पांवटा साहिब के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश करेगी. इसके बाद विकासनगर होते हुए देहरादून पहुंचेगी. देहरादून से यात्रा हरिद्वार और फिर रुड़की की ओर रवाना होगी. इसके बाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर होते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button