उत्तराखंडबड़ी खबरब्यूरोक्रेसीयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिक

मिशन -2027 में जुटी भाजपा, लोकसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के आज बीजेपी की बड़ी बैठके

देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. संगठन की ओर से अब प्रदेश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति को धार देने का काम किया जा रहा है. भाजपा ने इससे पहले मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में बैठकें की थीं. अब विधायकों और सांसदों के साथ लोकसभा स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

 

साल 2027 की शुरुआत में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. ऐसे में भाजपा का पूरा फोकस संगठन को चुनावी मोड में सक्रिय करने और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर है. पार्टी लगातार इस बात पर जोर दे रही है कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखा जाए. इसी कड़ी में 18 अगस्त मंगलवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में गढ़वाल मंडल की तीनों लोकसभा सीटों (टिहरी, गढ़वाल और हरिद्वार) को लेकर अलग-अलग चरणों में बैठक आयोजित की जा रही है।

सीएम धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश संगठन के महामंत्रियों की मौजूदगी में होने वाली इन बैठकों में संबंधित लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक और जिला अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं. बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति, उनके प्रचार-प्रसार और आगामी चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की जा रही है।

भाजपा विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लगातार अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा रही है. राष्ट्रीय नेतृत्व के दौरे, संगठन की गतिविधियों और प्रदेश स्तर पर लगातार बैठकों के बाद अब पार्टी का फोकस जनप्रतिनिधियों और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने पर है. भाजपा के सामने प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की चुनौती है. ऐसे में पार्टी संगठन और सरकार दोनों ही स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और चुनावी तैयारियों को समय रहते मजबूत करने में जुटे हैं. गढ़वाल की तीनों लोकसभा सीटों की बैठकों को भी इसी चुनावी रणनीति की अहम कड़ी माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button