उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनपुलिसयूथ कार्नरसामाजिक

IMA POP: 13 जून को देहरादून में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन मार्गों पर नहीं जा सकेंगे वाहन

Uttarakhand

देहरादून – भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 13 जून को  होने वाली पासिंग आउट परेड (POP) के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

पुलिस के अनुसार पासिंग आउट परेड के दौरान आईएमए क्षेत्र पूरी तरह से जीरो जोन रहेगा । यानी कि इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन को आईएमए की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

13 जून को ये रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान –

– बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले वाहनों को रांघड़वाला तिराहे से मिठी बेरी मार्ग होते हुए प्रेमनगर भेजा जाएगा।

– प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर चौक से एमटी गेट के अंदर से होकर मिठी बेरी गेट और रांघड़वाला मार्ग से शहर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

– सेलाकुई और भाऊवाला क्षेत्र से आने वाले सभी भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव मार्ग से शहर की ओर भेजा जाएगा।

– देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर धर्मावाला मार्ग की ओर भेजा जाएगा।

पुलिस ने की सहयोग की अपील

देहरादून पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि 13 जून को यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इससे पासिंग आउट परेड के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी और आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button